फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट करने वाले दस लोगों पर प्राथमिकी

Fri, 29 May 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के धरनीपट्टी गांव में खेत में काम कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि 18 मई की रात करीब 10 बजे आरोपी लाठी-डंडा व भाला लेकर पीड़ित के घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।पीड़ित ने अब तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़ित रामसतीश निवासी धरनीपट्टी की तहरीर पर पुलिस ने हीरा, मनोज, सुनील समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है। आरोप है कि घर में घुसकर पीड़ित की पत्नी, बच्चों, भाई व भतीजे को भी पीटा गया तथा जान से मारने की धमकी दी गई। थाना प्रभारी दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें