फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: यूरिया की तस्करी में पिकअप चालक पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नरहवां अचरज दुबे मलाही पुल के पास बिहार ले जाते समय पकड़े 15 बोरी यूरिया के मामले में पुलिस ने पिकपअ चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को नरहवां अचरज दुबे मलाही पुल के पास एक पिकअप से 15 बोरी यूरिया बरामद किया गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम के निर्देश पर विभागीय जांच पड़ता की जा रही है। इस संबंध में विशुनपुरा थानाध्यक्ष शनि कुमार जावला ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी की तहरीर पर पिकअप चालक रामजीत यादव निवासी पकड़ी मलाही टोला, थाना भितहा, जनपद पश्चिम चंपारण (बिहार) के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें