फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: चालान पर चालान, फिर भी नहीं सुधर रही वाहन चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
नवंबर में यातायात जागरूकता अभियान और कार्रवाई के बावजूद नहीं बदली वाहन चालकों की आदत
विज्ञापन

पडरौना। सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई भी कर रही है लेकिन इसके बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बड़ी संख्या में बाइक चालक बिना हेलमेट के फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं। नवंबर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई के बावजूद वाहन चालकों की आदत में बदलाव नहीं आ रहा है।

नवंबर में यातायात पुलिस की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी चलाया गया। यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि यातायात माह के तहत एक नवंबर से अब तक बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले करीब 2200 लोगों का ई-चालान किया गया। वहीं, नो पार्किंग में वाहन खड़े करने पर करीब 750, बिना नंबर प्लेट वाले करीब 100 वाहनों, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले करीब 900 और ओवरस्पीड में वाहन चलाने वाले करीब 2500 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान वाहन स्वामियों पर चालान के माध्यम से करीब 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा अभियान के दौरान वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति से वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद सड़कों पर नियमों की अनदेखी जारी है।
जिले में आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। तेज रफ्तार, लापरवाही और यातायात नियमों की अनदेखी हादसों की प्रमुख वजह बन रही है। बाइक सवारों के लिए हेलमेट सबसे जरूरी सुरक्षा उपकरण है लेकिन तमाम लोग इसे बोझ समझते हैं। कई चालक हेलमेट साथ लेकर चलते हैं लेकिन सिर पर लगाने के बजाय बाइक में टांगकर रखना पसंद करते हैं। पीछे बैठने वाले लोग भी हेलमेट लगाने के प्रति गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन


वर्जन
सड़क हादसों में बाइक सवार के सिर में चोट लगना जानलेवा साबित हो सकता है। हेलमेट सिर को गंभीर चोट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके बावजूद लोग कुछ मिनट की जल्दबाजी में अपनी जान जोखिम में डाल देते हैं। यातायात नियमों का पालन केवल पुलिस की कार्रवाई से नहीं, बल्कि वाहन चालकों की अपनी जिम्मेदारी समझने से ही संभव है।
- अश्वनी कुमार राय, यातायात निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें