फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो जगहों पर मारपीट, 12 घायल

Sat, 25 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज और खड्डा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए। इससे नारायणी घाट पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के हस्तक्षेप से विवाद को शांत कराया गया।
विज्ञापन

खड्डा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के खरब्बुजा टोला और हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगली टोला के मूर्ति आयोजकों के बीच विवाद हुआ।
दोनों गांव के युवक अपनी लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए नारायणी नदी के वीरभार ठोकर पर लेकर पहुंचे। डीजे की तेज आवाज और डांस करने को लेकर कहासुनी होने लगी। इसके बाद युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इससे विसर्जन स्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
दोनों पक्ष के छह युवक घायल हो गए। सभी का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। इसके बाद तुर्कहा सीएचसी पर घायलों को लेकर परिजन पहुंचे। विवाद के बाद खड्डा और हनुमानगंज थानाध्यक्ष पहुंचे और विवाद को शांत कराने के बाद विसर्जन शुरू कराया। इसके बाद देर रात तक घाट पर पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें