नेबुआ नौरंगिया। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परशुरामपुर के टोला पिपरिया नरहर में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार तीन युवक एक बाइक से दूसरे गांव में चक्कर लगा रहे थे। इससे नाराज उस गांव के युवक बाइक सवार युवक को रोके और धुनाई करने लगे। इसमें दो युवक अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। पकड़े गए युवक पर लोगों ने फायरिंग करने का आरोप लगाया। इसको लेकर देर रात तक पुलिस परेशान रही।
शुक्रवार को इस मामले में कोई तहरीर नहीं दिया और न ही पुलिस की जांच में फायरिंग की पुष्टि हुई। गांव वालों का आरोप है कि एक युवक को गोली मारने के नियत से तीनों बाइक सवार आए थे, जबकि पुलिस ने इससे इनकार किया है। वहीं हिरासत में लिए कोटवा निवासी दीपू यादव का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक सिंह ने बताया कि गोली चलने की सूचना गलत है। युवकों के बीच आपस में विवाद हुआ था। हिरासत में लिए गए युवक का शांतिभंग में चालान किया गया है।