गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बंगाली पट्टी के बंजरिया में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हुई। इस मामले में क्षेत्राधिकारी के आदेश पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विनोद प्रसाद पुत्र सूर्य नाथ निवासी बंगाली पट्टी टोला बंजरिया ने बताया कि 21 जनवरी की शाम को बच्चों के विवाद में उसकी 17 वर्षीय पुत्री और साली मुन्नी देवी को जाति सूचक शब्द बोलते हुए मार-पीटकर घायल कर दिया। घायलों को दुदही सरकारी अस्पताल पर ले गया, जहां से डाॅक्टरों ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कुशीनगर में डाॅक्टरी परीक्षण व इलाज कराकर विशुनपुरा पुलिस को तहरीर दी। कोई कार्रवाई न होने पर क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज को प्रार्थना पत्र दिया। इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया की तमकुहीराज क्षेत्राधिकारी के आदेश पर मारपीट सहित एससी एसटी का केस दर्ज किया गया है।