सुकरौली। सीएमओ सुरेश पटारिया ने सोमवार को सुकरौली पीएचसी और देवतहा पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ डॉक्टरों सहित कई स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित मिले। जिस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सीएमओ सुरेश पटारिया सोमवार की सुबह सुकरौली पीएचसी पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने उपस्थिति पंजिका मंगाई। उसके अवलोकन से पता चला कि महिला चिकित्सक तीन दिनों से अनुपस्थित है। लिपिक 20 जनवरी के बाद से अस्पताल नहीं आए थे। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। नेत्र चिकित्सक निरीक्षण के दौरान अस्पताल पहुंचे तो सीएमओ ने समय से आने की हिदायत दी। मौके पर मौजूद डॉक्टर धर्मेंद्र तिवारी से सीएमओ से सरकारी योजनाओं के संचालन और अस्पताल के व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद सीएमओ देवतहा सीएचसी पहुंचे वहा भी कई डॉक्टर और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिसपर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।