फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: देवरानी-जेठानी से मारपीट, चार पर केस

Sat, 15 Feb 2025 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा/पिपरा कनक। स्थानीय थाना क्षेत्र के मीर बिहार खुद्दी टोला निवासी एक महिला ने गांव के ही चार लोगों पर घर में घुसकर उसे और उसकी जेठानी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पटहेरवा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रुबीना खातून पत्नी अमीरुल हक ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि छह फरवरी की शाम वह खाना बना रही थी। जबकि, उसकी जेठानी इशरत जहां घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसके घर में गांव के सफे आलम, तबरेज आलम, शमशेर आलम व जरीना खातून घुस आए और गालियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें