फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आम तोड़ने को लेकर मारपीट, असलहा लेकर प्रधान ने दौड़ाया, गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
असलहा लेकर दौड़ाता प्रधान। स्रोत-सोशल मीडिया 
विज्ञापन
तमकुहीराज/तरयासुजान। तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र गांव में आम तोड़ने के लिए दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से गांव का प्रधान और इसके समर्थक हाथ में तमंचा लेकर दूसरे पक्ष को दौड़ा लिए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो प्रधान ने फायरिंग किया, लेकिन गोली मिस हो गई। हालांकि पुलिस फायरिंग की घटना से इन्कार कर रही है। पुलिस ने प्रधान और इसके समर्थकों को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दो समुदाय का मामला होने के कारण दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। गांव वालों की मानें तो प्रधान दबंगई के बल पर गांव में किसी को दबा देता है और तमंचा साथ लेकर चलता है। मारपीट में घायल दोनों पक्ष का इलाज सीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन


तरयासुजान थाना क्षेत्र के जवही नरेंद्र निवासी दो युवक बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे गांव के ही रामनरेश सिंह के बगीचे में आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान रामनरेश सिंह के परिवार के लोगों बगीचे में पहुंचे और आम तोड़ रहे युवक मेंहदी हसन को पकड़ लिया। डांट-फटकार के बाद युवक को छोड़ दिया।

इसके बाद रामनरेश सिंह के पक्ष के एक व्यक्ति प्रधान के घर के रास्ते बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान दूसरे पक्ष के युवकों ने रोककर उनकी पिटाई कर दिया और बाइक छीन लिया। इसकी जानकारी होने पर रामनरेश सिंह पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर मौके पर पहुंचे तो वर्तमान प्रधान बबलू देवान अपने समर्थकों के साथ हाथ में तमंचा लहराते हुए दौड़ा लिया।
विज्ञापन


इसमें शामिल एक और युवक हाथ में तमंचा लिया था। रामनरेश सिंह और इनके भाई मंटू सिंह की पिटाई कर घायल कर दिए। वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला समेत आजाद, संजय व मुमताज घायल हो गए। गांव के लोग घायल रामनरेश सिंह व मंटू सिंह को इलाज के लिए सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया। दोनों पक्ष के पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रामनरेश सिंह की तहरीर पर बबलू देवान समेत पांच नामजद और अज्ञात पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा प्रधान के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है। सीओ तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे पक्ष से भी तहरीर मिली है। दोनों पक्ष के लोग मारपीट में घायल हैं। असलहा लेकर दौड़ाने का मामला है। फायरिंग नहीं हुई है।



समर्थकों के साथ दौड़ाने का वायरल हुआ वीडियो

मारपीट के बाद जब प्रधान बबलू देवान का तमंचा लेकर समर्थकों के साथ दौड़ाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हुआ तो लोग दंग रह गए। गांव में छोटे-छोटे मामलोें में हस्तक्षेप करता है और थाने पर इसका आना जाना लगा रहता था। बीट सिपाहियों का इसके घर आते रहते हैं। पुलिस इसकी भूमिका की जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो प्रधान के साथ दूसरे पक्ष को दौड़ाने वाले अधिकांश युवा उसी के कौम के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें