तमकुहीराज। थाना क्षेत्र के एक गांव में अमरूद तोड़ने को लेकर शनिवार की देर शाम दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में महिला समेत दो लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने घायलों को तमकुहीराज सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
तमकुहीराज थाना क्षेत्र के डिबनी नौका टोला में अमरूद तोड़ने के लिए हुए विवाद में एक पक्ष के ताज मोहम्मद (55) और दूसरे पक्ष की शायदा (50) घायल हो गईं। मारपीट होने की जानकारी होने पर गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर उन्हें सीएचसी तमकुहीराज भेजवाया, जहां उपचार के दौरान ताज मोहम्मद की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया। वहां उनका इलाज चल रहा है। संवाद