फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: इलाज में देरी पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक को लेकर बृहस्पतिवार को दोपहर मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे परिवार वालों ने इलाज में देरी का आरोप लगाकर इंटर्न फार्मासिस्ट की पिटाई करने लगे। इससे वार्ड में भर्ती मरीज बेड से उठकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर आई पुलिस ने विवाद शांत कराया और एक युवक को हिरासत में लेकर चली गई। मारपीट में फार्मासिस्ट का अंगुली टूट गई है। उनके चाचा की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। हिरासत में लिए गए आरोपी आजाद का शांतिभंग मेंं चालान कर दिया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जहरीला पदार्थ खाने से क्षेत्र के शिवपुर डीह गांव निवासी अरमान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उनको लेकर दोपहर करीब 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। स्वास्थ्यकर्मियों ने पर्चा बनाने के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। कांटी गांव निवासी इंटर्नशिप कर रहे नासीर का आरोप है कि इससे पहले एक गंभीर मरीज आया था। वह उसका इलाज कर रहे थे। यह बात अरमान के साथ आए लोगों को बुरा लग गई और वे मारपीट करने लगे। मरीज ने खुद पिटाई की।
सूचना पर मेडिकल चौकी से पुलिसकर्मी पहुंचे तो लोगों को शांत कराया। घायल नासीर का इलाज हुआ। उनके एक हाथ की अंगुली टूट गई है। नासीर के चाचा की तहरीर पर रविंद्र नगर धूस पुलिस ने आजाद, अरमान पर प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट के चलते करीब आधे घंटे तक इमरजेंसी में इलाज ठप रहा। सूचना पर प्राचार्य डॉ. केपी गोंड़ भी पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इमरजेंसी में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जाएगी। आजाद का शांतिभंग मेंं चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें