फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डीजे पर डांस में मारपीट, एक घायल

Sun, 08 Feb 2026 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। क्षेत्र अंतर्गत खोटही धरमपुर गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर उपजे विवाद में युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। इसमें बरात में आए एक युवक की पिटाई दूसरे गुट के युवकों ने कर दिया। गंभीर रूप से युवक घायल हो गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण युवक बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती है। युवक का भाई रामकोला पुलिस को तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गोरखपुर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के रामपुर तारामंडल निवासी चंदन निषाद ने शनिवार को रामकोला पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका भाई विजय निषाद अपने दोस्त रितेश की शादी में शामिल होने रामकोला थाना क्षेत्र के खोटही धरमपुर पांच फरवरी की रात को आया था। लगभग 11 बजे डीजे पर डांस करने के दौरान कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसमें गांव के ही दीपक अभिषेक व गोलू गोलबंद होकर विजय निषाद के सिर पर पंच से हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें