खडडा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय कक्षा सात की छात्रा गायब हो गई है। पिता का आरोप है कि एक युवक ने अपने दोस्त के सहयोग से प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसे भगा लिया है।
पिता ने बताया कि उनकी बेटी शुक्रवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, साथ में उसकी छोटी बहन भी थी। आधे रास्ते में उसने अपनी छोटी बहन को साइकिल देकर उसके स्कूल भेज दिया और कहा कि तुम चलो मैं आ रही हूं, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंची। स्कूल के अध्यापक ने फोन कर घर बताया कि लड़की स्कूल परीक्षा देने नहीं आई है।
पिता ने बताया कि एक युवक पहले से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था, जिसकी शिकायत उन्होंने अभिवावकों से की थी। अब वह युवक उनकी बेटी को भगाकर ले गया है ,इसमे गांव का एक युवक भी सहयोगी है। पुलिस को तहरीर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। संवाद