फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवकों और टोल प्लाजा कर्मियों के बीच मारपीट
विज्ञापन

निर्धारित दर से अधिक वसूली को लेकर बिगड़ा मामला
तमकुहीराज (कुशीनगर)। तरयासुजान थानाक्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बुधवार देर शाम दो युवकों और टोलकर्मियों के बीच नोकझोंक के बाद मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
जानकारी के अनुसार देर शाम सलेमगढ़ की तरफ से तमकुहीराज जाने के लिए बालू लदा एक ट्रक टोल प्लाजा पर आकर रुका। आरोप है कि ट्रक चालक से टोलकर्मियों ने निर्धारित दर से अधिक रकम वसूल लिया। चालक ने विरोध किया तो टोलकर्मी उसे अपशब्द कहते हुए ट्रक को टोल लेन से किनारे खड़ा करा दिया। चालक ने इसकी जानकारी ट्रक मालिक को दी।
विज्ञापन

इसके बाद बाइक सवार दो युवक टोल प्लाजा पर पहुंचकर अधिक वसूली करने पर टोलकर्मियों से उलझ गए। देखते-देखते युवकों व टोलकर्मियों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि टोलकर्मियों ने दोनों युवकों को भी पीट दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों को होते ही टोल प्लाजा पर एकत्र होने लगे। इससे मामला तनावपूर्ण हो गया, लेकिन मामला नियम विरुद्ध तरीके से बिहार से यूपी में प्रवेश करने वाले लाल बालू लदे ओवरलोड ट्रक से जुड़ा होने के कारण पीड़ित पक्ष शिकायत दर्ज कराने से गुरेज करने लगा।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची बहादुरपुर चौकी पुलिस व स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। इस संबंध में बहादुरपुर पुलिस चौकी प्रभारी धनंजय राय का कहना है कि घटना को लेकर किसी ने शिकायत नहीं की है। विवाद की सूचना मिली थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें