फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: खाद विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन, विभाग पर उत्पीड़न का आरोप

Sat, 28 Jun 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। विभागीय जांच के नाम पर उत्पीड़न करने व बिना कमी मिले लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई से गुस्साए जिले के खाद विक्रेताओं ने जिला उर्वरक व्यवसायी संघ के बैनर तले विकास भवन में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

खाद व्यापारियों ने उर्वरक खरीद मूल्य तय करने सहित छह सूत्रीय मांगों का पत्र जिला कृषि अधिकारी डॉ. मेनका सिंह को सौंपा। दुकानदारों ने खाद बेचने वाले डिलरों की जांच करने और अधिक रेट पर दुकानदारों को खाद बिक्री करने पर रोक लगाने की मांग की।
पिछले कई दिनों से खाद दुकानों पर लगातार हो रही जांच व लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई से आक्रोशित हैं। इससे नाराज खाद विक्रेता जिला मुख्यालय पर विकास भवन कैंपस में पहुंचे और जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए विकास भवन के अंदर दाखिल हुए। खाद व्यापारियों ने कहा कि उर्वरक व्यापारी समय-समय पर हर विषम परिस्थिति में सेवा करते रहते हैं। वर्तमान खरीफ फसल अभियान में पूरा सहयोग कर रहे हैं लेकिन कृषि विभाग खाद व्यापारियों की अनावश्यक जांच कर उत्पीड़न कर रहा है।
विज्ञापन

खाद व्यापारी कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि अगर इसी प्रकार खाद व्यापारियों का जांच के नाम पर उत्पीड़न किया जाता रहा तो सभी उर्वरक विक्रेता धरना-प्रदर्शन के साथ ही अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। खाद विक्रेताओं ने मांग किया कि उर्वरक की खरीद मूल्य निर्धारण कर दुकानों तक खाद पहुंचाने की व्यवस्था की जाए।
कृषि के अन्य उत्पादों जिंक, सल्फर आदि की बिक्री पर रोकथाम न लगाया जाए। नैनो उर्वरकों की बिक्री पर लिखित आदेश जारी कर यह सुनिश्चित की जाए कि उसे बेचना है या नहीं। इस दौरान श्रीराम कुशवाहा, महंत कुशवाहा, अशोक तिवारी, अजय दुबे, घनश्याम कुशवाहा, राकेश राय, प्रभुनाथ कुशवाहा, किशन कुशवाहा, सुबाष कुशवाहा, पवन कुशवाहा, भरत कुशवाहा, धर्मेंद्र, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें