फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कप्तानगंज में नहीं मिली खाद, निराश लौटे किसान

Tue, 05 Aug 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। धान और गन्ने की फसल में डालने के लिए यूरिया खाद की मांग बढ़ गई है, इसके लिए किसान भटक रहे हैं, लेकिन मांग के अनुसार यूरिया नहीं मिल रहा है। मंगलवार को चार बजे भोर से खाद के लिए लाइन में खड़ा रहने के बावजूद खाद नहीं मिला और किसानों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है कि यूरिया खाद की कालाबाजारी हो रही है, यही वजह है कि निजी दुकानों से 600 रुपये में यूरिया बेची जा रही है। स्थानीय तहसील गेट के सामने बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर यूरिया खाद मिलने की जानकारी होते ही मंगलवार की भोर चार बजे से किसान खाद लेने को लेकर लाइन में खड़ा हो गए। उसके बाद खाद नहीं मिला, क्योंकि समिति को दस दिन बाद केवल 222 बोरी खाद ही मिली थी और किसानों की संख्या ज्यादा हो गई थी। किसान राम प्रवेश, जनार्दन चौहान, राम निवास यादव, राजू सिंह, रमेश शर्मा सहित अन्य किसानों का कहना था कि कप्तानगंज क्षेत्र में यूरिया की किल्लत सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें