फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लें छात्राएं

Thu, 26 Mar 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। क्षेत्र के धर्मपुर पर्वत न्याय पंचायत स्थित कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर का बुधवार को बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक बालिका शिक्षा ने निरीक्षण किया। उन्होंने बालिका हितकारी योजनाओं की प्रगति जानी और रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के संचालन की जानकारी दी। छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने के लिए कहा।
विज्ञापन


जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पंकज गौतम ने कहा कि आत्मरक्षा, सुरक्षा, हाइजीन व सशक्तीकरण से जुड़ी गतिविधियां आत्मविश्वास बढ़ाती हैं। सीखने की निरंतरता को मजबूत बनाती हैं। विद्यालयी गतिविधियों में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने से छात्राओं की उपलब्धि में स्पष्ट सुधार दिखता है। उन्होंने नियमित अभ्यास, अनुशासन व विद्यालय समय के सदुपयोग पर विशेष जोर दिया। उन्होंने एमडीएम व्यवस्था, शिक्षण सहायक सामग्री, कंपोजिट ग्रांट के उपयोग व परिसर की स्वच्छता आदि की जांच की। ‎इस दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापक नन्हें प्रसाद, धनंजय मिश्र, ब्रजेश सिंह, अनिता कुशवाहा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें