संतकबीरनगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने शुक्रवार को महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के उपायाें की जानकारी दी। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर उन्हें सुरक्षा के लिए जागरूक किया। साथ ही शासन से जुड़ी योजनाओं एवं सुरक्षा के संबंध में पंफलेट वितरित किए।
जिले के सभी थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल की जानकारी देकर इन सेवाओं के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने शहर के समय माता मंदिर व बड़गो चौराहा, महिला थाना ने कोतवाली क्षेत्र के बड़गो, दुधारा पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम नोवागांव,चयूटना, बिगरामीर, थाना धनघटा पुलिस ने मैलिया, तुर्कवलिया व बालमपुर, मेंहदावल पुलिस ने क्षेत्र के सुवरहवा, तहसील व सीएचसी मेहदावल, महुली पुलिस ने क्षेत्र के ग्राम डिहवा, थाना बखिरा पुलिस ने क्षेत्र के ग्रामसभा बुदीपार, मंगल बाजार व कस्बा बखीरा, धर्मसिंहवा पुलिस ने क्षेत्र के बरगदवा अंसारी, केंचुआखोर व सिकरी गांव में महिलाओं, बालिकाओं व बहू बेटियों को सुरक्षा से संबंधित पंफलेट प्रदान कर जागरूक किया।
इस कार्यक्रम में महिला बीट अधिकारियों एवं मिशन शक्ति टीमों ने ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल शैली में संवाद सत्र कर महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, आत्मरक्षा के उपायों और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से कहा कि वह निडर होकर अपनी बात रखें और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाए।