फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: तार पर पेड़ की डाली गिरने से हुआ फाल्ट, तीन घंटे ठप रही 60 गांवों की बिजली

Thu, 24 Apr 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र रविंद्रनगर धूस आने वाली मेन लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से फाल्ट के कारण तीन घंटे ब्रेकडाउन रहा। इससे जिला मुख्यालय स्थित सभी विभागों के साथ ही करीब 60 गांवों की बिजली सप्लाई ठप रही। जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह करीब 11 बजे कसया बिजली घर से विद्युत वितरण उपकेंद्र रविंद्र नगर धूस आने वाली 33 केवी मेन लाइन पर पेड़ की टहनी टूटकर गिर गई। इससे मेन लाइन में फाल्ट के कारण हास्पीटल फीडर से जुड़े हास्पीटल, मेडिकल कॉलेज, डीएम एवं एसपी आवास, सर्किट हाउस, कलेक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज फीडर से जुड़े मेडिकल कॉलेज कुशीनगर, टाउन फीडर से जुड़े रविंद्र नगर, छावनी, पुलिस लाइन, साखोपार व भटवलिया फीडर से जुड़े करीब 60 गांवों की बिजली सप्लाई दोपहर दो बजे तक ठप रही। लाइन स्टाफ ने पेट्रोलिंग कर मेन लाइन की मरम्मत कर दोपहर दो बजे सप्लाई को बहाल किया। इस संबंध में कार्यवाहक जेई दिलीप कुमार ने बताया कि तेज हवा के कारण 33 केवी मेन लाइन पर पेड़ की टहनी गिरने से मेन लाइन में फाल्ट आने के कारण तीन घंटे बिजली सप्लाई ठप थी। मरम्मत करके दोपहर दो बजे सप्लाई बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

कटकुइयां में जला ट्रांसफाॅर्मर
पडरौना। मंगलवार की शाम आठ बजे कटकुइयां गांव में ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे पूरे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई बुधवार को समाचार लिखे जाने तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें