फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ससुर ने बहू पर गड़ासे किया हमला

Sat, 25 May 2024 05:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के गांव सेमरी में बुधवार की रात अपनी बहन की शादी की खरीदारी और बच्चे के दवा कराने के बाद घर पहुंची बहू पर ससुर ने गड़ासे से गर्दन पर हमला कर जख्मी कर दिया। इससे बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। गांव के लोगों की मदद से पुलिस ने महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर रेफर कर दिया। शुक्रवार को हालत में सुधार होने के बाद महिला अपने घर लौट आई। पुलिस इस मामले में तहरीर मिलने से इनकार कर रही है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा चौधरी निवासी घायल विवाहिता के पिता रामअशीष पटेल ने बताया कि सात वर्ष पूर्व उनकी बेटी सोनम की शादी सेमरी गांव के रामअधार के पुत्र सोनू पटेल से हुई है। सोनू काफी दिनों से बाहर रहकर रोजगार करता है। सोनम तीन बच्चों व ससुर के साथ गांव पर ही रहती है। आरोप है कि ससुर शादी के बाद से ही दहेज के लिए बहू को प्रताड़ित करते हैं। किसी बात को लेकर रात में विवाद बढ़ा तो रामअधार ने गड़ासे से बहू के गर्दन पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इस संबंध में इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें