फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र की पिटाई, पुत्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मछली की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र की पिटाई, पुत्र की मौत
विज्ञापन

तमकुहीराज/सेवरही। तरयासुजान थानाक्षेत्र के चखनी खास गांव में पोखरे में पाली गई मछलियों का पहरा दे रहे पिता पुत्र की शनिवार की रात में कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। घायल पुत्र का इलाज के दौरान रविवार की रात में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चखनी खास निवासी मखु अंसारी मछली पालन करते हैं। शुक्रवार की रात में रात में वे अपने पुत्र शमसाद (35) के साथ लेकर चखनी खास ताल के किनारे पहरा दे रहे थे। रात में मछली चोरी की नीयत से पहुंचे लोगों ने मखु व उनके पुत्र शमसाद की पिटाई कर दी। मारपीट में मखु का हाथ टूट गया तथा उनके पुत्र शमसाद को भी गंभीर चोट आई। परिजनों ने डॉयल 112 पर सूचना देकर घायलों को इलाज हेतु तमकुही सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्र को संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मारपीट, बलवा व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया। घायल शमसाद की स्थिति में सुधार नहीं होने पर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार की रात में मौत हो गई। जानकारी होने पर ग्रामीणों ने गांव के पास ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। तरयासुजान पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। इस संबंध में तरयासुजान के एसओ तरयासुजान का कहना है कि आरोपियों की धर पकड़ का प्रयास चल रहा है। विवेचना के दौरान घटना से संबंधित अन्य धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें