अहिरौली बाजार। थाना क्षेत्र के गांव भगवानपुर बुजुर्ग निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने गांव के चार लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर किया।
भगवानपुर बुजुर्ग निवासी माया देवी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि बीते 22 अक्तूबर की शाम करीब 7:30 बजे उनके पति अवधेश चौहान बाजार से घर आ रहे थे। उसी दौरान गांव के ही प्रदीप, राजकुमार, सरिता व सोनमती ने पुरानी रंजिश को लेकर पति के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
बीच-बचाव करने गई उनकी बेटी हिमांशी को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी प्रदीप, राजकुमार, सरिता व सोनमती के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।