कप्तानगंज। गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज की तरफ से शुक्रवार को वसंतकालीन गन्ना बुवाई को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को गन्ने की उन्नत एवं नवीन प्रजातियों तथा आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई।
गोष्ठी में किसानों को गन्ने की नवीन प्रजातियां जैसे को.शा. 18231, को.शा. 19231, को.शा. 13235 के बारे में जानकारी दी गई। किसानों को जलभराव वाले क्षेत्र यूपी 5125, को.शा. 13231, को 98014 तथा को.से. 1023की बुवाई कराने की सलाह दी। गोष्ठी में ट्रेंच विधि से बुवाई, पेड़ी प्रबंधन, ड्रेस मल्चिंग, सहफसली खेती, ड्रिप सिंचाई तथा गन्ना बधाई की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई।
इसके अलावा गोष्ठी को ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, सचिव रमेश सिंह, उप चेयरमैन व्यास सिंह , गन्ना पर्यवेक्षक नवनीत राय व विनीत सिंह ने भी किसानों को गन्ने के बुवाई और अधिक उपज के लिए जरूरी टिप्स दिए। इस मौके पर परमजीत सिंह, डब्लू मिश्रा, राम निवास यादव, सतीश चंद्र पांडेय, लेखाकार पवन यादव, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।