फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसान उत्साहित, केसीसी सीमा बढ़ने से खेती में मदद

Sun, 02 Feb 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। केंद्रीय बजट 2024 में शनिवार काे हुई घोषणाओं से जिले के किसानों में जबरदस्त उत्साह है। हालांकि, किसानों में किसान सम्मान निधि को बढ़ाकर 10 हजार रुपये होने की उम्मीद थी, लेकिन इसकी घोषणा न होने से उनमें उदासी भी है।
विज्ञापन

कई गांवों के किसानों ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा पांच लाख रुपये करने की घोषणा पर खुशी जाहिर की। पीएम धनधान्य योजना को भी किसानों ने सराहनीय बताया है।
किसानों का कहना था कि इसका बेहतर क्रियान्वयन ग्रामीण क्षेत्र के किसानों तक हो तो इसे सफल माना जाएगा। बजट के बाद किसान उत्साहित हैं। उनके लिए बड़ी राहत देते हुए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) पर कर्ज की सीमा को तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी है। इससे किसानों को उनकी जरूरतों के अनुसार खेती समेत अन्य किसानी कार्यों के लिए अधिक धन जुटाने में सहायता मिलेगी और वे बेहतर कृषि संसाधनों का उपयोग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ԭ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें