फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सुकरौली में पीसीएफ पर ताला बंद लौटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। ब्लाॅक परिसर में स्थित पीएसीएफ केंद्र से किसानों को समय से गेंहू की बीज की उपलब्धता नही हो पा रही है।हर रोज सैकड़ों किसान वापस लौट रहे हैं और महंगे दाम पर बाजार से गेंहू की बीज खरीद रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक किसानों ने पीएसीएफ केंद्र पर खुलने का इंतजार किया लेकिन केंद्र नहीं खुलने से किसानों को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सुकरौली क्षेत्र के किसान सुरेश, उमाकांत, चंदन, जवाहिर, अजय, संतोष शर्मा, विक्की सिंह, प्रभुनाथ आदि ने बताया कि हम लोग आज सुबह से ही गेंहू की बीज लेने के लिए बैठें हैं लेकिन अभी तक कोई आया नहीं है। इन लोगों ने कहा कि तीन दिन पहले भी आए थे लेकिन वापस लौटकर चले गए अब बाजार से ही बीज खरीदना पड़ेगा। कहा कि कस्बे में प्राइवेट दुकानदार मनमाने दाम वसूल रहे हैं और किसानों को मांगने पर भी बिल नहीं दे रहे हैं।फिरभी हमने एक बोरा बीज लिया है अब शेष बीज भी बाजार से ही खरीदनी पड़ेगी।

एसडीएम योगेश्वर सिंह ने बताया कि पहले भी इस तरह की शिकायतें मिली थी तो हमने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। दुबारा इस तरह की शिकायत मिली है कृषि विभाग के अधिकारियों से बात कर किसानों को खाद की मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें