ट्राफी के साथ विजेता टीम।स्रोत-सोशल मीडिया
बनकटा बाजार। क्षेत्र के भानपुर स्थित इंद्रा बाजार में रविवार को न्यू यंग स्टार क्लब की तरफ से मटका फोड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
सीनियर वर्ग की हुई प्रतियोगिता में युवा शक्ति टीम फरेंदहा और जूनियर वर्ग की टीम में भानपुर की टीम विजेता घोषित हुई। उन्हें रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड और पूर्व ग्राम प्रधान दिलीप यादव ने विजेता टीम को मेडल और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
बरवा बाजार में हुआ दही हांडी उत्सव ःकसया संवाद के अनुसार विकास खंड कसया के ग्राम पंचायत बरवा बाजार में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल शामिल रहे। उक्त ग्राम पंचायत के नौका टोला शिव मंदिर पररिसर में दही हांडी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें गांव के युवा अरविंद मद्धेशिया, रवि गोंड, पिंटू मद्धेशिया, प्रिंस मद्धेशिया, शिवम् गोंड आदि ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। संवाद