चंदरपुर बौलिया में रोते-बिलखते प्रेमचंद के परिजन। संवाद
रामकोला। सड़क पर दौड़ रहे युवक को बाइक से ठोकर लगने से नाराज साथी युवकों ने बाइक चालक की पिटाई कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
घरवालों ने युवकों पर हत्या कर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की देर रात को शव घर पहुंचा तो मंगलवार को अंतिम संस्कार करने की बात परिजनों ने कही। इस बीच सुबह अचानक परिजन शव का दाह संस्कार करने से मना कर दिया और केस दर्ज करने की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाया इसके बाद माने। करीब तीन घंटे तक शव रोके रखा।
चंदरपुर बौलिया निवासी प्रेमचंद राजभर (35) सोमवार सुबह करीब पांच बजे बाइक से कप्तानगंज की तरफ जा रहा था। लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास सड़क पर सेना, सिपाही भर्ती के लिए दौड़ की तैयारी कर रहे सूरज यादव को बाइक से ठोकर लग गई।
इस हादसे में प्रेमचंद और सूरज घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद सूरज के साथ दौड़ लगा रहे अन्य युवकों ने प्रेमचंद को बुरी तरह पिटाई कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। रामकोला सीएचसी से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग दाह संस्कार करने से मना कर दिया। मृतक की पत्नी संध्या ने कहा कि मेरे पति की हत्या हुई है, मुकदमा दर कार्रवाई की जाए।
मौके पर पहुंचे क्राइम इंस्पेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने परिजनों को समझाया और कहा कि जांच हो रही है कार्रवाई होगी काफी प्रयास के बाद परिजन माने और दाह संस्कार के लिए राजी हुए। रामकोला थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि परिजन केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे। आरोप के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। समझाने के बाद शव का दाह संस्कार किए।