फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत से नाराज मायके वालों ने की तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही (कुशीनगर)। गौरी श्रीराम गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद रविवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल में हंगामा और तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला की पिटाई कर दी गई। स्थिति संभालने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम गांव में रविवार को पोस्टमार्टम के बाद गायत्री का शव घर पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि आक्रोशित लोगों ने ससुराल में तोड़फोड़ की। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला की पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवा राजा पाकड़ टोला जमुआन निवासी राजू प्रसाद ने विशुनपुरा थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बहन गायत्री देवी की शादी करीब नौ वर्ष पहले गौरी श्रीराम गांव निवासी मनोज कुमार भारती से हुई थी। शनिवार शाम बहनोई ने फोन कर सूचना दी कि उनकी बहन ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

राजू प्रसाद के अनुसार, जब वह बहन के घर पहुंचे तो उसका शव नीचे पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर चले गए। गायत्री के दो बच्चे आयांश (छह) और रुद्रांश (चार) हैं। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ महीने पहले भी दहेज की मांग को लेकर गायत्री के साथ मारपीट की गई थी। उस समय दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता हुआ था। मायके पक्ष का आरोप है कि इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता था।
रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने ससुराल में तोड़फोड़ की। बीच-बचाव करने पहुंची एक महिला के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाना प्रभारी शनि ज्वाला भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने किसी तरह स्थिति नियंत्रित की और दोनों पक्षों को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच विवाहिता का अंतिम संस्कार कराया गया। थानाध्यक्ष शनि ज्वाला ने बताया कि अंतिम संस्कार करा दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस विवाहिता की संदिग्ध मौत, तोड़फोड़ और महिला से मारपीट के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें