फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आंखों के सामने ही उजड़ गई नौमी की दुनिया, जिंदा जल गई पत्नी और पांच बच्चे

Fri, 16 Jun 2023 03:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

गांव वालों की मानें तो पत्नी और बच्चों की मौत के बाद नौमी बदहवास हो गया। उसे लोग संभालने में जुट गए। झोपड़ी में रखा सामान और चार बाइकें भी जलकर राख हो गईं। समय रहते अगर गांव वाले पहुंच गए हाेते तो शायद पत्नी और बच्चों की जान बच गई होती।
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के उरदहा गांव में आग लगने से जली नौमी खटिक की पत्नी और पांच मासूम बच्चे।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के नगर पंचायत रामकोला में दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को रुला दिया। आग ने ऐसी तबाही मचाई कि नौमी खटिक की दुनिया उजड़ गई। रात के अंधेरे में आग की लपटों में तड़पकर पत्नी और पांच बच्चाें ने दम तोड़ दिया। गलगी की घटना के बाद जो भी मौके पर पहुंचा, उसकी आंखें भर आईं।

विज्ञापन


बापूनगर ग्राम उर्दहा वार्ड नंबर दो निवासी नौमी की शादी करीब 12 साल पूर्व संगीता के साथ हुई थी। नौमी गांवों में फेरी लगाकर मौसमी फल बेचकर परिवार का पेट पालता था। दोनों के बीच बेटा अंकित (10), लक्ष्मीना (9), रीता (3), गीता (5), बाबू (1) थे। जिंदगी की गाड़ी धीरे-धीरे पटरी पर आ रही थी, लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।

किसी बात को लेकर तीन दिनों से पत्नी से नौमी की अनबन थी। इसलिए पति दरवाजे और पत्नी पांचों बच्चों के साथ झोपड़ी में सो रही थी। आंखों में आंसू लिए नौमी ने बताया कि कोई खास विवाद नहीं था। मेरी नींद रात को खुली तो झोपड़ी से आग की लपट निकल रही थी। शोर मचाया लेकिन आबादी से दूर होने के कारण देरी से लोग पहुंचे। चाह कर भी पत्नी और बच्चों को आग के आगोश से नहीं बचा पाया। इसका अफसोस ताउम्र रहेगा।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मां के साथ पांच बच्चों की मौत मामला: दस घंटे में पांच बार पति नौमी ने बदले बयान, चकराए अफसर

विज्ञापन

पेट्रोमैक्स सिलिंडर फटने की आवाज सुनकर खुली लोगों की नींद

आधी रात को आग लगने के बाद नौमी पत्नी और बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहा था और शोर मचा रहा था। लेकिन झाेपड़ी आबादी से दूर होने के कारण लाेगों तक आवाज नहीं पहुंच पा रही थी। झोपड़ी में रखा पेट्रोमैक्स सिलिंडर फटा तो मोहल्ले वालों की नींद खुली और आग की लपटें देखकर दौड़ पड़े लेकिन काफी देर हो चुकी थी और छह जिंदगियां राख हो गई थीं।

इसे भी पढ़ें: आंखों के सामने खत्म हुआ परिवार: कुशीनगर में झोपड़ी में लगी आग, चपेट में आने से महिला और पांच बच्चे जिंदा जले

आग लगने की घटना के दो घंटे बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा। नौमी की झोपड़ी से निकली आग की चिंगारी से भाई और पिता की झोपड़ी भी जल गई थी। भाई की झोपड़ी में सिर्फ सामान था, जबकि नौमी के पिता सरयू बाहर सो रहे थे। पास में सागौन का बगीचा भी आग की चपेट में आ गया। इसलिए गांव वालों को यह लगा कि बगीचे में आग लगी है। जबब झोपड़ी में रखा सिलिंडर फटा तो तेज आवाज सुनकर गांव वालों की नींद खुली।

गांव वालों की मानें तो पत्नी और बच्चों की मौत के बाद नौमी बदहवास हो गया। उसे लोग संभालने में जुट गए। झोपड़ी में रखा सामान और चार बाइकें भी जलकर राख हो गईं। समय रहते अगर गांव वाले पहुंच गए हाेते तो शायद पत्नी और बच्चों की जान बच गई होती।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें