फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में परिवार पर लाठी-डंडों से हमला, दो महिलाओं के सिर फटे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोड़रिया। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के जंगल विशुनपुरा गांव के गोसाई पट्टी टोले में पुरानी रंजिश को लेकर एक व्यक्ति का ट्रैक्टर रोककर गाली-गलौज करने और विरोध पर परिवार के सदस्यों की पिटाई का मामला सामने आया है। मारपीट में दो महिलाओं के सिर फट गए जबकि एक महिला बेहोश हो गई। पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोसाई पट्टी टोला निवासी अर्थशी गोरख गोंड़ पुत्र दिवंगत मोतीचंद गोंड़ के अनुसार, नौ नवंबर को सुबह करीब 11 बजे वह ट्रैक्टर लेकर खेत की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही अशोक, प्रमोद, राजन, गायत्री देवी, अलजनी, नीरज, राजदेवी, संतोष, शकुंतला देवी और निर्मला ने पुरानी रंजिश को लेकर उनका ट्रैक्टर रोक लिया। इसके बाद गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया।
पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्यों मीरा देवी, रिंकू, शिवकुमारी, खुशी और प्रीति पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें उनकी बहू मीरा देवी और शिवकुमारी के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि रिंकू बेहोश हो गई। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि हमलावर जाते समय जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने परिवार के सदस्यों का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष शनि कुमार जवाला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें