फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से निकला जाली नोट, पुलिस करेगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम से निकला जाली नोट, पुलिस करेगी जांच
विज्ञापन

गुरवलिया बाजार। स्थानीय बाजार स्थित एटीएम से मंगलवार को पांच सौ रुपये का एक नकली नोट निकलने का मामला सामने आया है। कार्डधारक ने एटीएम पर ही हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। कार्डधारक की तहरीर के आधार पर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के सपही बुजुर्ग निवासी रेहाना खातून का खाता पीएनबी कोहरवलिया (कुबेरस्थान) में है। उनको एटीएम कार्ड भी जारी है। मंगलवार को रेहाना खातून ने अपने देवर साहब हुसैन को एटीएम कार्ड देकर गुरवलिया बाजार भेजा। वहां एक प्राइवेट कंपनी का एटीएम लगा है। एटीएम से एक बार में चार हजार रुपये निकल सकता है। साहब ने पहली बार चार हजार रुपये निकाला तो सभी पांच सौ के नोट सही निकले। लेकिन दूसरी बार में निकले पांच सौ के आठ नोट में से एक नोट नकली निकला। बताया जाता है कि इस नोट की डिजाइन व लिखावट बच्चों के खेलने वाले नोट जैसी थी। साहब हुसेन ने हंगामा किया तो भीड़ जुट गई। इसकी सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस ने कार्डधारक और एटीएम कंपनी के अफसरों से बातचीत की। इसके बाद कार्डधारक ने कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी। इस संबंध में एसओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें