फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आस्था ने तोड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम महिलाएं रख रहीं छठ व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी की सूनी गोद भरी तो किसी के परिवार में आई खुशहाली, वर्षों से छठी मइया की आराधना कर रही हैं महिलाएं
विज्ञापन

बेटे की चाह तो किसी ने पति के रोजगार की कामना रखते हुए की छठ पूजा
बरवापट्टी। दुदही विकासखंड के दशहवा ग्रामसभा के नंदपुर टोले में मुस्लिम महिलाएं छठ महापर्व पर व्रत रखकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश कर रही हैं। धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर छठी मइया के प्रति आस्था जताने वाली इन महिलाओं की पहल सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दे रही है। किसी ने संतान की मन्नत पूरी होने पर छठ व्रत शुरू किया तो कोई परिवार की खुशहाली और पति की तरक्की के लिए वर्षों से छठ पूजा कर रही है।

नंदपुर निवासी नैमूल नेशा (45) पत्नी अदालत ने बताया कि शादी के कई वर्षों बाद भी उन्हें संतान नहीं हुई थी। पति-पत्नी ने बड़े अस्पतालों में जांच और इलाज कराया लेकिन कोई खुशखबरी नहीं मिली। इसी बीच पड़ोस की एक महिला ने उन्हें छठी मइया का व्रत रखने की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने तीन वर्षों तक छठ पूजा की। उनका कहना है कि इस वर्ष उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। इस बार उनकी सास अशगुन नेशा उनके लिए छठ व्रत रख रही हैं।
विज्ञापन


इसी गांव की नूराइशा खातून (48) पत्नी मेहंदी अली ने बताया कि एक समय उनके पति को रोजगार नहीं मिल पा रहा था। छठी मइया की आराधना के बाद उनके पति को विदेश की एक बड़ी कंपनी में फोरमैन की नौकरी मिली। अब उनके बच्चे अच्छे स्कूलों में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि परिवार की खुशहाली और तरक्की के लिए वह छठी मइया की पूजा करती हैं।
विज्ञापन


वहीं, गांव की राशिदन पिछले 25 वर्षों से छठ व्रत रख रही हैं। उनका कहना है कि छठी मइया की कृपा से उनका पूरा परिवार सकुशल और खुशहाल है। इन महिलाओं की आस्था और सहभागिता गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि दशहवा की ये महिलाएं अपने आचरण से बता रही हैं कि त्योहार किसी धर्म की दीवारों में कैद नहीं होते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें