फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जिले में बैडमिंटन व वॉलीबाल के अभ्यास की सुविधा जल्द

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। बैडमिंटन, वॉलीबाल और बॉक्सिंग के खिलाड़ियों को जल्द ही बेहतर अभ्यास की सुविधा मिलेगी। खेल विभाग की ओर से तीनों खेलों के लिए अलग-अलग कोर्ट और जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे जिलों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन

उप क्रीडाधिकारी प्रवेश कुमार रावत ने बताया कि तीनों खेलों से संबंधित निर्माण कार्य पर करीब छह करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परिसर में खिलाड़ियों की जरूरत के अनुसार सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इससे जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी।निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
विभाग की योजना के अनुसार, जनवरी 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर खिलाड़ियों को सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी है।
कोर्ट तैयार होने के बाद नियमित प्रशिक्षण और अभ्यास कराया जा सकेगा। इससे स्कूल, कॉलेज और क्लब स्तर के खिलाड़ियों को भी लाभ मिलेगा। जिले में विभिन्न खेलों के प्रति युवाओं का रुझान लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में आधुनिक खेल सुविधाओं के विस्तार से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें