फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के पास हुआ हादसा
फाजिलनगर/जौरा बाजार(कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के एनएच-28 स्थित पिपरा रज्जब गांव के सामने दो बाइक सवारों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर सवार 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घायल दो लोगों को फाजिलनगर सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कसया थानाक्षेत्र के जंगल बरवा निवासी किशोर कुशवाहा (55) बाइक से सोमवार सुबह करीब दस बजे फाजिलनगर की तरफ जा रहे थे। वह तुर्कपटी थानाक्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव के पास पहुंचे ही थे। इस दौरान सामने से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तरयासुजान थानाक्षेत्र के हरिहरपुर निवासी मनोज कुमार (30) व हरिद्वार (35) से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। गंभीर रूप से घायल किशोर कुशवाहा की मौके पर मौत हो गई। जबकि मनोज कुमार व हरिद्वार को गंभीर चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी मधुरिया अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें