फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ट्रेन की समय सारणी घोषित होने पर जताई खुशी

Sun, 05 Oct 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर स्थायी रूप से सप्ताह में दो दिन दिल्ली के लिए चलने वाली अमृत भारत ट्रेन की समय सारिणी घोषित कर दी है। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार व बृहस्पतिवार की रात में छपरा से और प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आनंद विहार टर्मिनल से चलेगी।
विज्ञापन

इसकी समय सारिणी घोषित होने पर क्षेत्र के यात्रियों में खुशी का माहौल है। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर वैसे तो गोमती नगर एक्सप्रेस व पाटलिपुत्र मेल पैसेंजर सहित छह जोड़ी ट्रेनों का नियमित संचालन होता है। इसके अलावा इस रूट पर छपरा-अमृतसर, लालकुआ-कोलकाता, छपरा-आनंद विहार, छपरा-उधमपुर, साबरमती-थावे आदि स्पेशल ट्रेनों का संचालन हो रहा है, जो एक निश्चित अवधि के बाद बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें