फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगाई प्रदर्शनी

Mon, 15 Jun 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में लगे प्रदर्शनी का निरीक्षण करते बीडीओ अखंड प्रताप ।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
मंसाछापर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को विशुनपुरा ब्लॉक सभागार में आयोजित तीन दिवसीय प्रगति पथ 12 वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पहले दिन विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दी गई। प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज विभाग समेत अन्य विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं, पात्रता और मिलने वाले लाभों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अखंड प्रताप ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि विकास की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इस दौरान एडीओ एसटी आशुतोष मिश्र, एडीओ आईएसबी कृष्ण कुमार, एडीओ पंचायत सुनील सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें