फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परिषदीय विद्यालयों के एकीकरण की कवायद शुरू, तैयार किया जा रहा डाटा

Fri, 20 Jun 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए। स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली और जनसंपर्क अभियान से स्कूलों में बच्चों की संख्या को बढ़ाए जाने की कोशिश की गई। इसके बाद भी स्कूलों में बच्चों के नामांकन को गति नहीं मिल पाई। जनपद में कई ऐसे स्कूल हैं, जहां बच्चों के नामांकन की संख्या 50 से भी कम है। ऐसे स्कूलों को अब पास के स्कूलों के साथ एकीकरण करने की कवायद शासन स्तर से शुरू की गई है। इसके लिए जिले से ऐसे स्कूलों का आंकड़ा इकट्ठा किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन

फिलहाल सभी बीईओ से ऐसे स्कूलों की जानकारी मांगी गई है। बेसिक शिक्षा के अधीन जिले में 2464 परिषदीय स्कूल संचालित है। इनमें 1660 प्राथमिक, 538 उच्च प्राथमिक और 286 कंपोजिट विद्यालय हैं। इन परिषदीय स्कूलों में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां छात्र संख्या बेहद कम है। साथ ही शिक्षक-छात्र का मानक अनुपात भी ठीक नहीं है। कहीं कम छात्र संख्या पर अधिक शिक्षकों की तैनाती है तो कहीं अधिक छात्र संख्या होने के बाद भी कम शिक्षकों की तैनाती की गई है। इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग ने कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के स्कूलों के साथ पेयरिंग (एकीकरण) करने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें