फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नियमित करें व्यायाम, वरना जोड़ों के दर्द से हो जाएंगे पीड़ित

Mon, 03 Feb 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। अस्पतालों में इस समय हड्डी दर्द के अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इसकी वजह शरीर में कैल्शियम की कमी बताई जा रही है। डॉक्टर मरीजों को दवा के साथ नियमित व्यायाम करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी ऑर्थोपेडिक अस्पतालों में इस समय हड्डी दर्द से पीड़ित मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। चिकित्सक इसमें कैल्शियम की कमी के अलावा अधिक वजन वाले लोगों में जोड़ों के कार्टिलेज घिस जाने की वजह से समस्या आ रही है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि शरीर में हड्डी की मजबूती के लिए कैल्शियम की आवश्यकता अधिक होती है। इसके लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शरीर में कैल्शियम व पोटैशियम जैसे तत्व पर्याप्त होने से मांसपेशियों में खिंचाव व तनाव की समस्या कम होती है। इसके लिए दही, दूध, पालक आदि पोषक तत्वों का सेवन करें।
इसके अलावा जोड़ों में दर्द वाले मरीजों को दिन में धूप लेने के साथ नियमित रूप से व्यायाम करना चाहिए। उन्होंने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग व्यायाम नहीं कर पा रहे हैं। सोने व जागने का समय निश्चित नहीं है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में हर दिन 20 से अधिक मरीज जोड़ों में दर्द और मांसपेशियों में जकड़न को लेकर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

कई में कैल्शियम की कमी मिल रही है। कमर दर्द, गर्दन दर्द, जोड़ों के दर्द की समस्या सबसे ज्यादा है। समय पर उपचार न कराने से दर्द बढ़ जाता है। बैठने व अन्य कार्य करने में समस्या होती है। इससे बचाव के लिए खानपान में प्रोटीन व कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ लेने के साथ ही व्यायाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें