सात केंद्रों पर परीक्षा के लिए पंजीकृत थे 290 परीक्षार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। यूपी बोर्ड की तरफ से शनिवार से जिले के सात केंद्रों पर अंक सुधार की परीक्षा शुरू हुई। पंजीकृत कुल 290 परीक्षार्थियों में से 235 परीक्षार्थी शामिल हुए।
कोरोना संक्रमण की वजह से इस वर्ष हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा बोर्ड ने निरस्त कर सभी परीक्षार्थियों को पिछली कक्षाओं में मिले अंकों के आधार पर अंक देकर प्रोन्नत कर दिया गया था। इसमें मिले अंग से असंतुष्ट विद्यार्थियों को बोर्ड ने अंक सुधार के लिए आवेदन मांगे थे। शनिवार को हुई अंक सुधार की परीक्षा के प्रथम दिन कुल 290 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 235 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 55 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। गोरखपुर मंडल के जेडी योगेंद्र नाथ सिंह ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि बताया कि शनिवार को हुई अंक सुधार की परीक्षा में कुल 290 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 235 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए है। जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई है। किसी भी केंद्र पर किसी भी परीक्षार्थी पर दंडात्मक कार्रवाई नहीं हुई है।