फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ने गांववालों के साथ प्रदर्शन किया

Fri, 18 Nov 2016 11:14 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
‌‌‌ धरना - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। खोटही गांव के पंचायत भवन पर शुक्रवार की सुबह नौ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान ने अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया। शाम को नायब तहसीलदार कप्तानगंज ने धरना स्थल पर पहुंच कर आंदोलन समाप्त कराया। नायब तहसीलदार ने एक सप्ताह के अंदर कार्रवाई का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

रामकोला ब्लॉक के खोटही गांव के केरवनिया स्थित पंचायत भवन पर नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पूर्व ग्राम प्रधान रामहरख यादव ने सुबह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। राशनकार्ड में अनियमितता, पात्र गृहस्थी सूची में आएदिन नाम काटने व जोड़ने, राशन वितरण में मनमानी, गांव में लगे ओवरटैंक को चालू कराने, गांव में अवैध देशी शराब बंद कराने आदि के मामलों को लेकर शुरू हुए इस आंदोलन में गांव के लोग भी शामिल थे। धरने के समर्थन में भाकियू के जिला प्रभारी गुलबदन भी पहुंचे। शाम को चार बजे नायब तहसीलदार कप्तानगंज सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता के बाद एसडीएम को संबोधित ज्ञापन लिया। नायब तहसीलदार ने टीम गठित कराकर एक सप्ताह में समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया। इस दौरान लालबहादुर, रविंद्र प्रसाद, रामजी, रामदरश, छोटेलाल, गोरख, शिवकुमार, फातिमा, उर्मिला, माला, आबिदा खातून, हमीना खातून, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें