पकवा इनार। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध काॅलेजों में बुधवार को स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर व वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुई। पहले दिन बुद्ध पीजी कॉलेज में परीक्षा में 302 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, उनमें से 297 ने परीक्षा दी। इस तरह पांच परीक्षा में सम्मिलित नहीं हुए।
परीक्षा समिति में शामिल डाॅ. निगम मौर्य ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में चल रही है। पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक हुई। स्नातकोत्तर चतुर्थ सम सेमेस्टर में हिंदी, राजनीति शास्त्र, भूगोल, प्राचीन इतिहास, इतिहास व एमकाॅम चतुर्थ सेमेस्टर व एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर के अलावा बीकाॅम के लिए प्राइवेट फाॅर्म भरने वाले परीक्षार्थियों की वार्षिक परीक्षा भी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षा शुचिता पूर्ण तरीके से संपन्न हुई है।