फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: छात्राओं व शिक्षिकाओं से मनचले कर रहे छेड़खानी

Wed, 22 Jul 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। एक विद्यालय की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने स्कूल की छुट्टी के समय छींटाकशी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इससे छात्राओं एवं शिक्षिकाओं में भय का माहौल है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि विद्यालय की छुट्टी होते ही करमैनी–उजारनाथ मार्ग पर करीब पांच युवक बाइक लेकर पहुंच जाते है। आरोप है कि युवक रास्ते से गुजर रही छात्राओं और शिक्षिकाओं पर अभद्र टिप्पणियां और छींटाकशी करते है। उन्हें परेशान करते है। उनकी इस हरकत से छात्राओं का स्कूल आना-जाना भी प्रभावित हो रहा है।
सर्वेश कुशवाहा, सुनील प्रसाद, इंद्रजीत, रामप्रवेश, विनय श्रीवास्तव ने बताया कि मनचलों की हरकतें कई दिनों से जारी हैं, लेकिन अब तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से उनके हौसले बुलंद है। अभिभावकों ने भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से विद्यालय की छुट्टी के समय नियमित गश्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसओ प्रविंद्र कुमार राय ने बताया कल से उस रास्ते पर पुलिस टीम लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें