फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kuahinagar News: आउटसोर्सिंग का टेंडर देने से मना करने पर ईओ को पीटा, छह नामजद और आठ अज्ञात पर केस दर्ज

Sat, 27 Jan 2024 09:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।

सार

तमकुहीराज नगर पंचायत चेयरमैन जेपी गुप्ता ने कहा कि ईओ विकास कार्यों में रोड़ा डाल रहे हैं। पहले भी इसके लिए कई बार इनसे वार्ता की जा चुकी है। लेकिन वह विवाद पर उतर जाते हैं।
विज्ञापन
चेयरमैन के कक्ष में वार्ता के दौरान हुई मारपीट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पंचायत कार्यालय में आउटसोर्सिंग का टेंडर नहीं देने पर शनिवार को चेयरमैन, ठेकेदार, सभासद समेत छह लोगों ने ईओ की पिटाई कर दी। इससे कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने विवाद शांत कराया और घायल ईओ को सीएचसी ले गई। कुछ देर बाद चेयरमैन और कार्यालय सहायक का भी सीएचसी में इलाज हुआ। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने चेयरमैन, ठेकेदार और सभासद समेत छह लोगों पर नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी की डीवीआर को कब्जे में ले लिया है।

नगर पंचायत तमकुहीराज के चेयरमैन कक्ष में शाम को सभासद, चेयरमैन जेपी गुप्ता और ईओ अमित कुमार सिंह के बीच वार्ता चल रही थी। इसी बीच चेयरमैन और ईओ के बीच किसी बात पर बहस होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट की जानकारी होते ही नगर पंचायत कार्यालय कैंपस में लोगों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और घायलों को सीएचसी भेजा। पुलिस ने डीवीआर को कब्जे में ले लिया और वहां मौजूद कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। ईओ और चेयरमैन एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे। मारपीट में चेयरमैन का कुर्ता फट गया। आउट सोर्सिंग कर्मचारी राहुल गोड़ और ईओ को चोटें आई हैं।

 

ईओ का आरोप है कि वैष्णवी कंस्ट्रक्शन के संचालक उपेंद्र गुप्ता आउट सोर्सिंग कर्मचारी का टेंडर लेना चाहते थे, जिसे मैं निरस्त करना चाहता था। चेयरमैन कक्ष में टेंडर देने के लिए बुलाकर दबाव बनाने लगे। मना करने पर पिटाई की। 

 

पुलिस ने ईओ की तहरीर पर चेयरमैन जेपी गुप्ता, सभासद रुपेश कुमार, आउटसोर्सिंग कर्मचारी राहुल गोड़, रवि, अभय और ठेकेदार उपेंद्र गुप्ता के अलावा आठ अज्ञात पर सरकारी कार्य में बांधा डालने, मारपीट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि छह जबरन आउटसोर्सिंग का ठेका दिलाने के लिए चेयरमैन कक्ष में ईओ की पिटाई हुई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

ईओ नगर पंचायत अमित सिंह ने कहा कि नगर पंचायत के चेयरमैन कक्ष में चेयरमैन और ठेकेदार समेत दस लोग थे, नियम विरुद्ध आउट सोर्सिंग का टेंडर देने के लिए दबाव बना रहे थे। मना करने पर लोगों ने पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। मैंने छह नामजद और आठ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। 

 

तमकुहीराज नगर पंचायत चेयरमैन जेपी गुप्ता ने कहा कि ईओ विकास कार्यों में रोड़ा डाल रहे हैं। पहले भी इसके लिए कई बार इनसे वार्ता की जा चुकी है। लेकिन वह विवाद पर उतर जाते हैं। मैं अपने कक्ष में बैठा था। खुद ईओ आए और वार्ता के दौरान उखड़ गए और मारपीट करने लगे। मेरा कुर्ता फाड़ दिया। मारपीट में मुझे और कार्यालय सहायक को चोटें आई हैं। घटना की निष्पक्ष जांच की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें