फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा सरकार की कमियां गिनाईं

Tue, 17 Mar 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
खड्डा में आयोजित अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी सम्मेलन कार्यक्रम में उप​स्थित कार्यकर्ता।स्रोत- - फोटो : नगर निगम क्षेत्र में खड़ा जर्जर स्थिति वाला पानी का टेंकर। संवाद
विज्ञापन
खड्डा। कस्बे के एक पैलेस में सोमवार को अखिल भारतीय सर्वजन-हित पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। पार्टी नेताओं ने केंद्र और प्रदेश पर निशाना साधा और सरकार की कमियां गिनाईं।
विज्ञापन

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने सरकार को रसोई गैस की किल्लत, बेतहाशा बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और छले जाते किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने यूजीसी बिल वापस करने की मांग दोहराते हुए देश और प्रदेश में हुई रसोई गैस की किल्लत दूर करने की मांग की। सम्मेलन को प्रदेश अध्यक्ष दीपक पांडेय, राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पांडेय आदि ने संबोधित किया।
इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव वीरेंद्र मिश्र बिरही, प्रदेश महासचिव श्रीराम तिवारी, पूर्वांचल प्रभारी सोनू मणि त्रिपाठी, अशोक पांडेय, डॉ. वृजविहारी पांडेय, विजय पाठक, संगीता भारती, अनदिनाथ, राजू पाठक, कलमुल्ला अंसारी, शिवलाल गुप्ता, बालगोविंद सैनी, विपिन यादव, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें