कप्तानगंज। सांसद विजय कुमार दूबे सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। सांसद ने कप्तानगंज कस्बे में अंडरपास निर्माण के लिए रेलवे की तरफ से क्रॉसिंग बंद होने से परेशानी को साझा किया। रेल मंत्री ने तत्काल विभागीय अधिकारियों से वार्ता की और निर्देश दिया है कि अंडरपास के निर्माण तक रेलवे क्राॅसिंग बंद नहीं होना चाहिए ताकि आवागमन में लोगों को कोई असुविधा न हो।
रेलवे के सहायक मंडल इंजीनियर गोरखपुर ने सोमवार से काम शुरू करवाने के लिए पत्र भेजकर पुलिस फोर्स व मजिस्ट्रेट की तैनाती की मांग की थी। बताया जा रहा है कि रेलवे के पत्र पर प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। कारोबारियों ने सांसद विजय कुमार दूबे से क्राॅसिंग नहीं बंद किए जाने की मांग की थी। संवाद