फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: किसान सुरक्षा योजनाओं में 575 का नामांकन

Sun, 12 Jul 2026 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। गन्ना विकास समिति परिसर में पांच दिवसीय जन जागरूकता एवं नामांकन शिविर का शनिवार को समापन हुआ। कुल 575 किसानों का प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजनाओं में नामांकन किया गया।
विज्ञापन

ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सुरक्षा बीमा योजना के तहत 20 रुपये में तथा दो लाख रुपये का बीमा कवर और जीवन ज्योति बीमा योजना के 436 रुपये में दो लाख का बीमा किया जा रहा है। इसके अलावा किसानों का अटल पेंशन योजना मे भी नामांकन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच दिवसीय इस शिविर में कुल 575 किसानों का नामांकन कराया गया। सभी किसानों के खाते से ही सुरक्षा योजना की धनराशि कटेगी।
इस दौरान सचिव सुरेंद्र चौहान, अजीत सिंह, ओमप्रकाश चौधरी, नंदकुमार, पंकज दूबे, अखिलेश सिंह, हरिप्रकाश, अजीत कुशवाहा, सुरेश सिंह, मनोज सिंह, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें