दुदही। बीआरसी परिसर में बृहस्पतिवार को परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। इसमें बीईओ ने पांचवीं और आठवीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का नामांकन निकटतम विद्यालय मे कराने के निर्देश दिए।
बीईओ रीता गुप्ता ने कहा कि पांचवीं व आठवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्रों का आगे की कक्षाओं में नामांकन करना विभाग की प्राथमिकता में है। सभी प्रधानाध्यापक उत्तीर्ण छात्रों की सूची तैयार कर निकटतम सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों से संपर्क स्थापित कर उनका नामांकन कराएं। उन्होंने कहा कि नए विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्र का एसआर नंबर व यू-डायस कोड अंकित होने के बाद ही प्रेरणा पोर्टल पर उनकी प्रोन्नति दर्ज हो सकेगी, इसलिए यह प्रक्रिया समय से पूरी की जाए।
इस दौरान अरुणेंद्र राय, राजेश तिवारी, राहुल कुमार सिंह, धर्मेंद्र यादव, राहुल सिंह, आमोद उपाध्याय, संतोष कुमार, बालकृष्ण, धनंजय मिश्र, राजेश प्रसाद, रुबी गुप्ता, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे।