फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंग्रेजी शराब पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 18 May 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। हनुमानगंज थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्कार्पियो गाड़ी से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने बिहार के रहने वाले दो अंतरप्रांतीय तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस की तलाश में तस्करों के पास से जीपीएस ट्रैकर और नकदी भी बरामद की है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने स्कार्पियो गाड़ी को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से ऑफिसर्स च्वाइस ब्रांड की 246 सीसी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसकी कुल मात्रा 44.32 लीटर जिसकी कीमत करीब 29 हजार बताई जा रही है। पुलिस ने दो तस्कर विक्की प्रसाद निवासी मधुसूदन पकरी, थाना लालगंज, जिला वैशाली व पवन कुमार निवासी वार्ड नंबर चार महमदपुर, थाना विभिूतिपुर, समस्तीपुर को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें