फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्मी में बढ़ी नारियल पानी की मांग, आवक में कमी से दाम में उछाल

Mon, 18 May 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
पडरौना शहर के सुभाष चौक पर नारीयल पानी पीने के लिए जुटी भीड़। संवाद
विज्ञापन
पडरौना। गर्मी के बढ़ते प्रभाव के साथ ही नारियल पानी की मांग में तेजी देखी जा रही है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण लोग ठंडे और प्राकृतिक पेय पदार्थों की ओर रुख कर रहे हैं। इसमें नारियल पानी प्रमुख रूप से शामिल है। इस समय में जिले में आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से हरे नारियल की आपूर्ति हो रही है। बाजारों में इसकी उपलब्धता बनी हुई है।
विज्ञापन


शहर के प्रमुख स्थानों जैसे सुभाष चौक, तिलक चोक, रामकोला रोड, बावली चौक, छावनी, रविंद्रनगर सहित लगभग 30 स्थानों पर नारियल पानी की दुकानें सज गई हैं। इन स्थानों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ देखी जा रही है। राहगीर और कामकाजी लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नारियल पानी का सेवन कर रहे हैं। मांग बढ़ने से दाम में 10 से 15 रुपये की तेजी आई है।

करीब एक माह पहले नारियल पानी 45-50 रुपये मिल जहा था। बीते करीब एक सप्ताह से गर्मी बढ़ने पर नारियल पानी का नाम 60 से 64 रुपये में बिक रहा है। व्यापारी मोहम्मद आजाद, मोहम्मद अमीतुल्ला, राजेश वर्मा, सोनू वर्मा, मोहम्मद अहमद आदि ने बताया कि गर्मी बढ़ने के साथ ही नारियल पानी की बिक्री भी बढ़ी है। नारियल पानी की कीमत दस से 15 रुपये तक बढ़ी है। इस समय नारियल पानी 60 से 65 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। उन्होंने बताया कि आवक में कमी से दाम में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें