फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पगरा पड़री में हटाया गया अतिक्रमण

Sun, 22 Jun 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीताराम चौराहा। पगरा पड़री ग्राम पंचायत के बसंतपुर रामलगन राय गांव में सड़क पर किए गए अतिक्रमण को शनिवार को हटवा दिया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग की टीम ने तहसील दिवस और समाधान दिवस पर की गई शिकायत के आधार पर की गई।
विज्ञापन

ग्रामीण रामनरेश ने उच्चाधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र देकर सड़क से कब्जा हटवाने की मांग की थी। उन्होंने बताया कि गाटा संख्या 60, रकबा 0.470 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेख में सड़क के रूप में दर्ज है, जिस पर पिच मार्ग बना है। इसके बावजूद कुछ लोगों ने सड़क के किनारे झोपड़ी और पुआल रखकर कब्जा कर लिया था।
तहसीलदार ने नायब तहसीलदार कुन्दन वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी राजस्व निरीक्षक अश्वनी राय, वेदप्रकाश उपाध्याय, लेखपाल रजनीश उपाध्याय, शैलेश मिश्र, विजयदेव सिंह, बबिता गौतम व प्रियंका त्रिपाठी की टीम गठित की। शनिवार को दोपहर बाद राजस्व टीम पटहेरवा पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंची और आस मोहम्मद, ईसा व सबुजनी की ओर से सड़क पर डाली गई झोपड़ी और पुआल आदि को हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें